Sarkari Job, Sarkari Result, Sarkari result up, Sarkari Exam

RRB Recruitment: रेलवे में जल्द होगी 1.31 लाख पदों पर भर्ती, जानिए कब आएगा नोटिफिकेशन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. क्योंकि रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) इस साल सबसे बड़ी भर्ती करने जा रहा है. खबरों के मुताबिक रेलवे 2019-20 में 2 लाख 30 हजार पदों पर भर्ती करेगा. इनमें से इस साल रेलवे 1 लाख 31 हजार पदों और अगले साल 99 हजार पदों पर भर्तियां करेगा. जबकि 2 सालों में रेलवे 4 लाख भर्तियां करने वाला है. बता दें कि 2 लाख 30 हजार पदों पर भर्ती 2 फेज में होगी. पहले फेज में रेलवे 1 लाख 31 हजार पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा.

उसके बाद दूसरे फेज में 99 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी. रेलवे 1 लाख 31 हजार पदों पर नोटिफिकेशन इसी साल फरवरी या मार्च में जारी कर सकता है. जबकि 99 हजार पदों के लिए मई-जून 2020 में नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. बता दें कि साल 2018 में रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ग्रुप सी एएलपी, टेक्नीशियन के 60 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली थी. इसके अलावा पिछले साल ही ग्रुप डी के 62 हजार 907 पदों पर भी वैकेंसी निकली थी.

वेस्ट सेंट्रल रेलवे (Railway Recruitment 2019)
पद का नाम: अपरेंटिस
योग्यता: 12वी और ITI
पदों की संख्या: 1561
अनुभव: फ्रेशर
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 09 फरवरी, 2019

Leave a Comment

Your email address will not be published.

Share करो