राज्य की लड़कियों के लिए बिहार सरकार द्वारा दो अलग-अलग योजनाएं शुरू की गई हैं। ऐसे में राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत राज्य सरकार 12वीं/इंटरमीडिएट और स्नातक के बाद लड़कियों को सहायता राशि के रूप में 50 हजार प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार 2023 MKYU Bihar
बिहार सरकार ने लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कन्या उत्थान योजना शुरू की है। इस योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन के रूप में 50,000 रुपये दिए जाएंगे। इस योजना के लिए आवेदन बिहार राज्य का और अविवाहित होना चाहिए। 12वीं/इंटरमीडिएट पास करने वाली लड़कियों को 25 हजार और स्नातक करने वाली लड़कियों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे
MKYU Bihar मिलने वाली धनराशि का विवरण
संख्या | कब मिलेंगे पैसे | कितने मिलेंगे पैसे |
1 | बच्ची के जन्म होने | 2000 रुपए |
2 | एक वर्ष का होने पर | 1000 रुपए |
3 | बच्ची का टीकाकरण होने पर | 2000 रुपए |
4 | सैनेटरी नैपकिन के लिए | 300 रुपए |
5 | 12 क्लास पास करने पर | 10000 रुपए |
6 | स्नातक डिग्री हासिल करने पर | 25000 रुपए |
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (बिहार) के लिए जरूरी कागजात
बिहार कन्या उत्थान योजना के लिए जरूरी पात्रता
- लड़की बिहार राज्य की होनी चाहिए।
- लड़की अविवाहित होनी चाहिए।
- आवेदक गरीब घर से होना चाहिए।
- कन्या के घर में सरकारी नौकरी न हो।
- 10वीं/12वीं पास या स्नातक की छात्राएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लाभ व उद्देश्य
- बिहार में लड़कियों के जीवन स्तर को ऊपर उठाना।
- बेटियां मां-बाप के लिए बोझ न बनें।
- लड़कियां भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकती हैं।
- शिशु मृत्यु दर विशेषकर बालिका मृत्यु दर को कम करना।
- इस योजना का एक उद्देश्य राज्य में पुरुषों और महिलाओं के बीच अंतर और लैंगिक भेदभाव को कम करना भी है।
- महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना।
- राज्य को साक्षर बनाना और शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाना।
- इस योजना का लाभ करीब 1.50 करोड़ लड़कियां उठा सकेंगी।
- इस योजना के तहत सैनिटरी नैपकिन और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए सरकार द्वारा फंड भी उपलब्ध कराया जाता है।
Online Application Form | Registration |
Payment Status Check | क्लिक करें |
Instruction to Apply | क्लिक करें |
Other Information | क्लिक करें |
Official Website | क्लिक करें |
बिहार विकलांग पेंशन योजना: आवेदन फॉर्म | क्लिक करें |
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन फॉर्म
बिहार कन्या उत्थान योजना में आवेदन करने के लिए आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। ऑनलाइन पंजीकरण कन्या उत्थान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर किया जाएगा। इससे पहले आपको आवश्यक दस्तावेज जैसे पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, लाभार्थी के हस्ताक्षर, स्नातक प्रमाणपत्र/पासिंग मार्कशीट आदि सही आकार और प्रारूप में लाने होंगे। इसके बाद ही आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बिहार कन्या उत्थान योजना के लिए आवेदन कैसे करे ?
- सबसे पहले आपको ई कल्याण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना-मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक +2) प्रोत्साहन योजना 2023 के लिए आवेदन करें (Link-1) या फिर मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना-मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक +2) प्रोत्साहन योजना 2022 के लिए आवेदन करें (Link-2) के लिंक पर क्लिक करें| इन दोनों लिंक में से किसी एक लिंक पर ही क्लिक करें|
- अब आप “आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें” बटन पर क्लिक करें।
- अब आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, कुल प्राप्त अंक और कैप्चा कोड भरना होगा।
- सही विवरण देने के बाद आप आवेदन पत्र प्राप्त कर सकेंगे।
- इसके बाद आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी ठीक से भरकर महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करें।
- दी गई जानकारी को सत्यापित करें और सबमिट बटन पर क्लिक करके अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करें।