Sarkari Job, Sarkari Result, Sarkari result up, Sarkari Exam

eMandi UP : घर बैठे बाजार के भावों की जानकारी का पता लगाएं? ई मंडी उत्तर प्रदेश, emandi.up.gov.in Portal

केंद्र सरकार द्वारा देश के किसानों को विभिन्न लाभ प्रदान करने के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। इस दिशा में, हाल ही में उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार ने ई-मंडी पोर्टल लॉन्च किया है, जो सिंगल विंडो पोर्टल है। ईमंडी यूपी पोर्टल के माध्यम से किसानों और व्यापारियों को एक ही स्थान पर मंडी से संबंधित विभिन्न जानकारियां और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। राज्य सरकार के emandi.upsdc.gov.in पोर्टल की मदद से किसान और व्यापारी घर बैठे बाजार के भावों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको इस पोर्टल से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी बताएंगे, जैसे:- उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, आवेदन करने की प्रक्रिया आदि।

eMandi UP के उद्देश्य 

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए पोर्टल emandi.upsdc.gov.in का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों और व्यापारियों को एक कॉमन प्लेटफॉर्म पर लाना है, ताकि उनके बीच सीधा समन्वय बनाया जा सके। इस पोर्टल के माध्यम से किसान अपना खाद्यान्न एवं अन्य कृषि उत्पाद बाजार के अनुसार उचित दर पर प्राप्त कर सकते हैं तथा आसानी से बाजार में बेच सकते हैं। साथ ही इस पोर्टल के माध्यम से किसान के उत्पादों से संबंधित जानकारी एवं दरों की जानकारी लेकर व्यापारी उचित दर पर भी खरीद सकता है। राज्य सरकार का यह पोर्टल सिंगल विंडो पोर्टल है, जिसके माध्यम से लाभार्थी एक ही स्थान पर बाजार से संबंधित सभी जानकारियां और सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश ई-मंडी पोर्टल के माध्यम से राज्य के किसान एवं व्यापारी बिना मंडी गये घर बैठे विभिन्न सूचनाओं एवं सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं, जिससे समय एवं धन दोनों की बचत होगी।

ई मंडी UP पोर्टल क्या है ?

ईमंडी यूपी की शुरुआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्य नाथ ने राज्य के किसानों और व्यापारियों की सुविधा के लिए की है। इस पोर्टल के माध्यम से कृषकों एवं मंडी व्यापारियों के मध्य समन्वय स्थापित किया जाता है, जिससे दोनों पक्षों को खाद्यान्न एवं अन्य कृषि उत्पादकों के क्रय-विक्रय में लाभ प्राप्त हो सके। राज्य कृषि उपज मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा शुरू किए गए ई-मार्केट पोर्टल के तहत किसान और व्यापारी आसानी से बाजार से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक व्यवसायी इस पोर्टल के माध्यम से अपना ई-लाइसेंस भी बनवा सकता है साथ ही अपने पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण भी करा सकता है। ई मण्डी यूपी पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न सूचनाओं एवं सेवाओं को प्राप्त करने के लिए इच्छुक किसानों एवं व्यापारियों को इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।

ई मंडी न्यू अपडेट 

ई-मंडी पोर्टल की विशेषताओं में सुधार के लिए उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार द्वारा पोर्टल पर कुछ नए तकनीकी अपडेट किए गए हैं। पोर्टल पर किए गए तकनीकी बदलाव के चलते अब यूजर्स को अपने मोबाइल और ओटीपी की मदद से री-वेरिफिकेशन कराना होगा। अब इस पोर्टल पर लॉगइन करने से पहले यूजर्स को अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई करना अनिवार्य है, जिसके बाद ही यूजर पोर्टल पर लॉगइन कर सकता है।

ई मंडी पोर्टल के लाभ एवं फायदे 

  • ई मंडी सुविधा उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है, जो राज्य कृषि उपज बाजार परिषद द्वारा संचालित है।
  • किसानों की परेशानी को कम करने के लिए इस पोर्टल पर कम्प्यूटरीकृत प्रवेश पर्ची की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया ईमंडी यूपी पोर्टल एक सिंगल विंडो पोर्टल है जहां मंडी से संबंधित विभिन्न जानकारियां और सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं।
  • यह पोर्टल राज्य के किसानों और व्यापारियों के लिए एक साझा मंच है, जिसके माध्यम से बिना किसी बिचौलियों के सीधे कृषि उपज की खरीद और बिक्री की जाती है।
  • इस ऑनलाइन पोर्टल के अंतर्गत क्रय-विक्रय हेतु विभिन्न पत्र भरने की आवश्यकता नहीं है, क्रय-विक्रय की प्रक्रिया केवल ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से ही पूर्ण की जा सकती है –
  • राज्य सरकार के emandi.upsdc.gov.in पोर्टल के माध्यम से व्यापारी आसानी से अपना नया ई-लाइसेंस घर बैठे बनवा सकते हैं और साथ ही अपने पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण भी करा सकते हैं।
  • साथ ही प्रदेश में व्यापारियों की सुविधा के लिए मंडी समितियों में डिजिटल मंडी सुविधा केंद्र भी स्थापित किए जा रहे हैं।
  • डिजिटल मंडी सुविधा केंद्र के माध्यम से उत्तर प्रदेश के व्यापारी नि:शुल्क इंटरनेट और कम्प्यूटर का उपयोग कर सकते हैं।
  • इस सुविधा के तहत दूसरे राज्यों से लाई गई उपज को चिन्हित करने के लिए संबंधित किसान को अलग से प्रवेश पर्ची दी जाती है।

emandi.upsdc.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको ई मंडी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको मर्चेंट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको साइन अप के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज प्रदर्शित होगा। आपको इस नए पेज पर पूछी गई सभी आवश्यक जानकारियों का विवरण दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको साइन अप के विकल्प पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

eMandi UP login

Click Here

eMandi UP Registration

Click Here

Join Telegram

Click Here

eMandi UP लिस्ट

Click Here

ई-मंडी पर व्यापारी किस तरह करे रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले आपको ई-मंडी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “ट्रेडर” सेक्शन में से “एप्लीकेशन फॉर न्यू लाइसेंस” का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • इस नए पेज पर आपको प्रदर्शित दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ना होगा और नीचे दिए गए चेक बॉक्स पर टिक करके “सेव” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, यहां आपको पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी और “Save” के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही ई-मंडी की आधिकारिक वेबसाइट पर आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।

Contact Information 

  • व्यापारी हेतु:- 18001804555, 155241
  • मंडी समिति हेतु
    • मोबाइल/व्हाटसप नंबर:- 8765958629

Leave a Comment

Join Telegram