UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड 10वी 12वी परीक्षा में नकल करते हुये पकड़े गए छात्रों को मिलेगी ये सजा
नकल रोकने के लिए सरकार की ओर से सख्त संदेश जारी होने के बाद परीक्षार्थियों शिक्षकों अभिभावकों और केंद्र व्यवस्थापकों में हड़कंप मच गया है। हालांकि परीक्षार्थियों का कहना है कि यह बहुत अच्छा कदम है उन्होंने पढ़ाई कर परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली है और उम्मीद है कि वह न सिर्फ अच्छे अंकों से पास होंगे बल्कि उनका ज्ञान भी बढ़ेगा रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज प्रयागराज के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे के मुताबिक इस बार परीक्षा फुलप्रूफ व्यवस्था के साथ आयोजित की जाएगी. इसी स्कूल के शिक्षक शिव नारायण-मनोज गुप्ता और ऋचा गोस्वामी का कहना है कि नकल पर सख्ती होगी लेकिन इससे आम परीक्षार्थियों को कोई परेशानी नहीं होगी
इस बार सभी परीक्षा केंद्रों की वेबकास्टिंग के जरिए लाइव मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों की मदद के लिए टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं साथ ही ईमेल और WhatsApp नंबर भी जारी किए गए हैं. यूपी बोर्ड और सरकार की ओर से साफ संदेश दिया गया है कि इस बार की परीक्षा में किसी भी कीमत पर नकल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नकल करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड
शीर्षक | विवरण |
यूपी बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज |
आयोजन संस्था | हाईस्कूल और इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड उत्तर प्रदेश |
परीक्षा का मोड | ऑफलाइन |
परीक्षा का समय | 3 घंटे 15 मिनट |
वेबसाइट | upmsp.edu.in |
नकल करने वाले छात्र-छात्राएं रहे सावधान
बोर्ड परीक्षा में नकल करने की योजना बना रहे छात्र सावधान हो जाएं। क्योंकि ऐसे छात्रों को परीक्षा से वंचित करने के बाद अब उनके खिलाफ रासुका यानी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी ऐसे छात्रों को बख्शा नहीं जाएगा। बोर्ड परीक्षा में नकल करने की योजना बना रहे छात्र सावधान हो जाएं। क्योंकि ऐसे छात्रों को परीक्षा से वंचित करने के बाद अब उनके खिलाफ रासुका यानी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी ऐसे छात्रों को बख्शा नहीं जाएगा।
नकलचियों पर लगाम कसने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है
महानिदेशक के आदेश के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास ने सभी स्कूलों केंद्र व्यवस्थापकों और परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों को एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि नकलविहीन यूपी बोर्ड परीक्षा कराने को लेकर प्रशासन बेहद सख्त है। परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर छात्रों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही सामूहिक नकल का मामला सामने आने पर परीक्षा स्थगित कर दी जाएगी नकलचियों पर लगाम कसने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है
उन्होंने कहा कि जिले में नकलविहीन एवं सुरक्षित परीक्षा कराने के लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से सभी केंद्रों पर कैमरे, वॉयस रिकार्डर आदि दुरुस्त कराए जा रहे हैं। जिले के सभी केंद्रों की निगरानी जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष से की जाएगी और जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष को राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष से जोड़ा जाएगा. जिससे राज्य स्तरीय टीम जिले के केंद्रों की निगरानी कर सकेगी
हर केंद्र पर सावधानी बरती जाएगी
फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए लाखों छात्र पंजीकृत हैं। सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहेंगे। इनके अलावा स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैयार रहेंगे। हालांकि अभी तक उनकी नियुक्ति नहीं हुई है इनकी नियुक्ति प्रक्रिया भी जल्द पूरी कर ली जायेगी
क्या है NSA राष्ट्रीय सुरक्षा कानून
रासुका ऐसे व्यक्ति को महीनों तक निवारक हिरासत में रखने का अधिकार देता है यदि प्रशासन को लगता है कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए खतरा है। इसमें कम से कम तीन महीने एक साल या उससे अधिक की सजा का प्रावधान है
सभी एग्जाम सेंटरों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा फरवरी में प्रारंभ की जाएगी जिसमें सरकार ने सरकार द्वारा सभी एग्जाम सेंटर पर निर्देश जारी किए हैं सभी परीक्षा करने वाले छात्रों को कैमरे की निगरानी में उनकी परीक्षा संपूर्ण की जाएगीअगर कोई छात्र हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़ा गया तो उनको अधिकसजा मिलेगी साथ-साथ ही उनको परीक्षा से निरस्त कर दिया जाएगा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर की जाती है जिसमें सभी छात्रों को अपनी मेहनत और लगन के साथ परीक्षा मेंशामिल होना होता हैयदि कोई छात्र नकल करते पकड़ा गया तोउनको सा के तहत उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी जिससे छात्रों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा
यूपी बोर्ड 10वीं 12वी प्रवेश पत्र 2024 में उल्लिखित विवरण
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- पंजीकरण संख्या
- पिता का नाम
- मां का नाम
- स्कूल कोड
- विद्यालय
- बोर्ड का नाम
- परीक्षा का नाम
- उम्मीदवार की फोटो
- केंद्र कोड
- केंद्र
- अधिकारियों के हस्ताक्षर
- महत्वपूर्ण निर्देश
- परीक्षा कार्यक्रम
UP Board Exam Date 10th Class 2024
Exam Date | यूपी बोर्ड 10वीं कक्षा परीक्षा की प्रथम पाली | यूपी बोर्ड 10वीं कक्षा की द्वितीय पाली |
---|---|---|
February 2024 | हिंदी, प्राथमिक हिंदी | – |
February 2024 | पाली, अरबी, फारसी, | संगीत |
February 2024 | गृह विज्ञान | – |
February 2024 | ड्राइंग/रंजन कला, | संगणक |
February 2024 | संस्कृत, | संगीत वाद्ययंत्र |
March 2024 | अंग्रेज़ी | – |
March 2024 | व्यापार, | सिलाई |
March 2024 | सामाजिक विज्ञान | – |
March 2024 | कृषि, | मानव विज्ञान / खुदरा व्यापार / सुरक्षा / ऑटोमोबाइल / आईटी / आईटीईएस |
March 2024 | विज्ञान | – |
March 2024 | गुजराती/उर्दू/पंजाबी/बंगाली/मराठी/असमिया/उड़िया/कन्नड़/कश्मीरी/सिंधी/तेलुगु/तमिल/मलयालम/नेपाली | – |
March 2024 | गणित | – |
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं टाइम टेबल 2024 – परीक्षा दिशानिर्देश
- छात्रों को यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2024 में लिखे निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। पहली पाली सुबह 8 बजे शुरू होगी और दोपहर की पाली दोपहर 2 बजे शुरू होगी।
- परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को अपना यूपी बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड 2024 और स्कूल आईडी ले जाना होगा। बिना हॉल टिकट के उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- उन्हें यूपीएमएसपी परीक्षा 2024 के दौरान किसी भी अनुचित साधन का उपयोग नहीं करना चाहिए।
- उन्हें प्रश्न उत्तर लिखना शुरू करने से पहले उत्तर पुस्तिका पर रोल नंबर और अन्य विवरण लिखना होगा।
- परीक्षा के दौरान किसी भी विसंगति के मामले में पर्यवेक्षक से संपर्क करें।
- परीक्षा हॉल छोड़ने से पहले सभी उत्तरों और महत्वपूर्ण विवरणों को ध्यान से जांच लें।
UP Board Exam Date 12th Class 2024
Exam Date | यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा परीक्षा की प्रथम पाली | यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा की द्वितीय पाली |
March 2024 | — | हिंदी, सामान्य हिंदी |
March 2024 | संगीत मुखर, संगीत वाद्य, नृत्य | कृषि विज्ञान (कृषि स्ट्रीम), सामान्य बुनियादी विषय (व्यावसायिक स्ट्रीम) |
March 2024 | उर्दू, गुजराती, पंजाबी, बांग्ला, मराठी, असमिया, उड़िया, कन्नड़, सिंधी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, नेपाली | भूगोल, बहीखाता पद्धति और लेखा |
March 2024 | सैन्य विज्ञान | गृह विज्ञान, व्यापार संगठन और पत्राचार |
March 2024 | ड्राइंग (लेखन), ड्राइंग (तकनीकी), रंजनकला | अर्थशास्त्र और वाणिज्यिक भूगोल |
March 2024 | व्यावसायिक विषय (प्रथम प्रश्न पत्र) | कंप्यूटर, कृषि वनस्पति विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र |
March 2024 | पाली, अरबी, फारसी | अंग्रेज़ी |
April 2024 | व्यावसायिक विषय (द्वितीय प्रश्न पत्र) | बैंकिंग तत्व, कृषि भौतिकी और जलवायु विज्ञान, कृषि प्राणीशास्त्र |
April 2024 | गणित और प्रारंभिक सांख्यिकी | रसायन विज्ञान, इतिहास |
April 2024 | औद्योगिक संगठन | कृषि विज्ञान (व्यावसायिक), मानव विज्ञान, कृषि इंजीनियरिंग, कृषि पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान |
April 2024 | मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र | जीव विज्ञान, गणित |
April 2024 | व्यावसायिक विषय (तीसरा प्रश्न पत्र) | समाज शास्त्र |
April 2024 | बीमा सिद्धांत और व्यवहार (वाणिज्य अनुभाग के लिए) | भौतिकी, अर्थशास्त्र |
April 2024 | व्यावसायिक विषय (चौथा प्रश्न पत्र) | संस्कृत, कृषि गणित और प्रारंभिक सांख्यिकी, कृषि रसायन विज्ञान |
April 2024 | व्यावसायिक विषय (पांचवां प्रश्न पत्र) | राजनीति विज्ञान |
यूपी बोर्ड 10वी और 12वी परीक्षा टाइम टेबल 2024 यहाँ से डाउनलोड करें
यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2024 आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। कक्षा 10वी और 12वी के लिए यूपी बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल 2024 डाउनलोड करने का लिंक इस पेज पर दिया गया है सभी छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट से यूपी बोर्ड की परीक्षा तिथि पत्र पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए दिए गए चरणों का पालन करना होगा
- सबसे पहले UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर क्लिक करना होगा
- महत्वपूर्ण जानकारी और डाउनलोड अनुभाग तक नीचे स्क्रॉल करना होगा
- यूपीएमएसपी Class 10th & 12th Time Table 2024 लिंक पर क्लिक कर देना होगा
- अब आपके सामने यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2024 पीडीएफ स्क्रीन पर आ जाएगी
- यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2024 पीडीएफ को सेव करें और डाउनलोड करें।
उसका एक प्रिंटआउट भी निकाल सकते है
