लाडवा/चालिया- हरियाणवी व पंजाबी लोक गीतों व वाद्य यंत्रों ने लाडवा के लोहड़ी पर्व को ऐतिहासिक व यादगार बनाने का काम किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोहड़ी और मकर संक्रांति के महापर्व पर लाडवा हल्का के नागरिकों को 10 करोड़ 42 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी है। इस लोहड़ी पर्व को पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने लाडवा विधानसभा के लोगों के लिए आयोजित किया। इस लोहड़ी कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लिया और हरियाणवी और पंजाबी धुनों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा के साथ-साथ आम नागरिकों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया। इस पर्व की परंपरा को निभाते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने लोहड़ी पर्व की पूजा-अर्चना की और मंत्रौच्चारण के बीच लोहड़ी की अग्नि में आहुती डाली।
इस लोहड़ी पर्व पर पंजाबी गायिक सुनीता दुआ सहगल और उनकी टीम के सदस्यों ने पंजाबी लोक गीतों ने समां बांधने का काम किया। इस लोहड़ी पर्व पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा हल्का के विकास के लिए 4 करोड़ 70 लाख के विकास कार्यों, गांव बीड मथाना में 2 करोड़ 72 लाख सामुदायिक केन्द्र के लिए, गांव रामशरण माजरा में सामुदायिक केन्द्र के लिए 3 करोड़ का बजट देने की घोषणा की। इस राशि में से 8 करोड़ 12 लाख का बजट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही 15 सडक़ों का नवीनीकरण का कार्य पूरा हो चुका है और शेष सडक़ों का निर्माण कार्य मौसम ठीक होने के बाद शुरू कर दिया जाएगा।

Ravi Kumar has a BCA & Master’s degree in Mass Media and over 8 years of experience writing about government schemes, Yojana, recruitment, and the latest educational trends.