Maiya samman yojana 2025: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना (Maiya samman yojana) इन दिनों काफी चर्चा में हैं। दरअसल, लाभुकों को जनवरी और फरवरी माह की किस्त अभी तक उनके खाते में ट्रांसफर नहीं हुई है। वहीं इस बीच मंईयां सम्मान योजना (Maiya samman yojana) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, आज यानी 18 फरवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट (Jharkhand Cabinet) की बैठक होगी। कैबिनेट सचिवालय ने पत्र जारी कर बताया कि, बैठक 18 फरवरी को प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में शाम 4 बजे से होगी। माना जा रहा है कि, आज की होने वाली कैबिनेट की बैठक में सरकार की ओर से विभिन्न प्रस्तावों समेत मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को भुगतान संबंधी निर्णय लिए जा सकते है। निर्णय के बाद महिलाओं के खाते में रकम ट्रांसफर किए जाएंगे।
लाभुकों को है Maiya samman yojana की जनवरी और फरवरी की किस्त का इंतजार
बता दें कि मंईयां सम्मान योजना (Maiya samman yojana 2025) की जनवरी और फरवरी माह की राशि अभी तक नहीं मिली है और कुछ दिनों बाद मार्च का महीना शुरू हो जाएगा। ऐसे में लाभुक महिलाएं बड़ी बेसब्री से जनवरी और फरवरी की रुकी हुई राशि का इंतजार कर रही हैं। किस्त में देरी का मुख्य कारण यह है कि सरकार के निर्देश के अनुसार अभी राज्य के अंतर्गत सत्यापन का कार्य किया जा रहा है क्योंकि योजना में बड़े पैमाने पर फर्जी मामले निकल कर सामने आये, उन सभी के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। विभाग ने कैंप लगाकर सभी लाभार्थियों का सत्यापन पूरा करने का आदेश तक जारी कर दिया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सत्यापन का काम पूरा होने के बाद ही लाभार्थियों के खाते में पैसे भेजे जाएंगे। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि बजट में प्रावधान होने के बाद यह समस्या खत्म हो जाएगी.
और ये भी पढ़े
Maiya samman yojana में आधार लिंक कराए बिना भी खाते में आएंगे योजना के पैसे
वहीं इस बीच जिनका खाता नंबर आधार से लिंक नहीं है उनके लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, अब खाता आधार से लिंक न होने पर भी लाभुक महिलाओं के खाते में योजना की राशि आ जाएगी। जानकारी के मुताबकि, सरकार ने ये सुविधा दी है कि महिलाओं को अब बिना किसी बाधा के 31 मार्च तक खाते को आधार से लिंक कराए बिना योजना की राशि मिल जाएगी।
maiya samman yojana 2500; क्या है मंईयां सम्मान योजना?
मंईयां सम्मान योजना (Maiya samman yojana ) की शुरूआत साल 2024 में की गई थी। झारखंड की तत्कालीन हेमंत सोरेन सरकार ने चुनावों से पहले वादा किया था कि प्रदेश की सत्ता में वापसी पर उनकी सरकार महिलाओं को 2500 रुपए हर महीने देगी। इस योजना के लिए पहले 21-50 साल की महिलाओं को योग्य बताया गया था, लेकिन बाद में हेमंत सोरेन सरकार ने 18-50 साल तक की महिलाओं के लिए यह योजना शुरू कर दी। झारखंड में सरकार बनने के बाद से प्रदेश की सोरेन सरकार ने महिलाओं के खातों में पैसे भेजने शुरू भी कर दिए हैं। पहले महिलाओं के खाते में 1 हजार आया करते थे, लेकिन चुनाव जीतने के बाद महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए मिलते हैं।

Ravi Kumar has a BCA & Master’s degree in Mass Media and over 8 years of experience writing about government schemes, Yojana, recruitment, and the latest educational trends.