हरियाणा सरकार ने कौशल रोजगार निगम के तहत 6377 पदों पर अनुबंध भर्ती को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विभिन्न विभागों में 103 श्रेणियों में इन भर्तियों को स्वीकृति दी है। इनमें क्लर्क टीजीटी पीजीटी पीआरटी और भारी वाहन चालकों के पद शामिल हैं। अस्थायी नियुक्तियों में सिंचाई विभाग और बिजली निगम सबसे आगे हैं। जल्द ही चयनित कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र मिलने की संभावना है।
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत यह नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें क्लर्क के 3240, टीजीटी के 835, पीजीटी के 112, पीआरटी के 1820 और भारी वाहन चालकों के 370 पद शामिल हैं। जल्दी ही अनुबंधित कर्मचारियों को ज्वाॅइनिंग लेटर भी मिलने की संभावना है। सीईटी राज्य में तृतीय श्रेणी के पदों के लिया गया है। अस्थायी नियुक्तियों के मामले में सिंचाई विभाग और बिजली निगम सबसे आगे हैं।