कोलकाता में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और पांच लोगों की जान चली गई है। सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात हैं जिससे रेल और मेट्रो सेवाएं बाधित हुई हैं। कई घरों में पानी घुस गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण दक्षिण बंगाल के कई जिलों में और भारी बारिश हो सकती है।
सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात, रेल और मेट्रो सेवाओं में रुकावट और आम गतिविधियां ठप सी हो गई है। बारिश से कई घरों और रिहायशी इलाकों में पानी घुस गया, जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया। पांच लोगों की मौत की खबर ने इस आपदा को और भी गंभीर बना दिया।