SARKARI JOB

UP Home Guard Vacancy 2025: यूपी होम गार्ड भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द, शैक्षिक योग्यता, उम्र, फिजिकल में होंगे बदलाव

उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती के लिए कुछ बदलाव शासन को भेजे गए हैं। इसके मुताबिक अब इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का 12th उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही अधिकतम उम्र सीमा को 45 वर्ष से घटाकर 30 वर्ष कर दिया गया है। भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द ही आने की उम्मीद है।

दो चरणों में होगी भर्ती
होमगार्ड की भर्ती दो चरणों में करने की तैयारी की जा रही है। दोनों चरणों में 22-22 हजार होमगार्डों की भर्ती की जाएगी। होमगार्ड की भर्ती सिपाही भर्ती की तरह ही होगी। पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा पास करनी होगी। उसके बाद उन्हें फिजिकल टेस्ट में भाग लेना होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top