Sarkari Job, Sarkari Result, Sarkari result up, Sarkari Exam

Bihar Labour Card List देखिए आपको 5500/- रुपये मिलेंगे या नहीं। बिहार लेबर कार्ड लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखें ?

बिहार लेबर कार्ड सूची बिहार सरकार द्वारा बिहार श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। राज्य के जिन भी नागरिकों ने श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है वे घर बैठे अपने मोबाइल के माध्यम से इस सूची में अपना नाम देख सकते हैं। इसके अलावा इस सूची के माध्यम से नागरिक अपना नाम चेक करके यह भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि व्यक्ति का श्रमिक कार्ड बना है या नहीं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बिहार लेबर कार्ड लिस्ट से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले हैं।

Bihar Labour Card List 2023

बिहार सरकार द्वारा राज्य के मजदूरों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए लेबर कार्ड जारी किया गया है, इस कार्ड की सहायता से राज्य के श्रमिकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाता है। हाल ही में बिहार सरकार द्वारा बिहार लेबर कार्ड लिस्ट जारी की गई है, जिन भी नागरिकों ने लेबर कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है, वे सभी मजदूर इस लिस्ट से अपना नाम चेक कर सकते हैं।

इसके अलावा राज्य के ऐसे श्रमिक जो बिहार श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकृत हैं, उन सभी श्रमिकों को राज्य सरकार द्वारा 16 अंकों का श्रमिक कार्ड प्रदान किया जाता है। यह कार्ड केवल 5 साल के लिए वैलिड होता है इसके साथ ही बिहार लेबर कार्ड लिस्ट से मजदूर यह भी देख सकते हैं कि उनका लेबर कार्ड बना है या नहीं.

बिहार लेबर कार्ड लिस्ट 2023 के लाभ 

श्रमिक कार्ड के माध्यम से बिहार श्रम विभाग द्वारा श्रमिक कार्ड के माध्यम से शुरू की गई श्रमिक योजना का लाभ राज्य के श्रमिक नागरिकों को प्रदान किया जाता है। राज्य के सभी श्रमिकों को इस कार्ड के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाता है, ये योजनाएँ इस प्रकार हैं:-

भवन मरम्मत अनुदान योजना
वार्षिक चिकित्सा सहायता योजना
लाभार्थियों को चिकित्सा सहायता योजना
बिहार श्रमिक पेंशन योजना
दाह संस्कार के लिए वित्तीय सहायता योजना
बिहार श्रमिक विकलांगता पेंशन योजना
पितृत्व लाभ
मातृत्व लाभ
मृत्यु का लाभ
नकद पुरस्कार
साइकिल श्रम योजना
शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता
उपकरण खरीद योजना
शादी के लिए आर्थिक सहायता
श्रमिक परिवार पेंशन योजना बिहार
बिहार प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना
बिहार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आदि।

बिहार लेबर कार्ड राज्य के किन नागरिकों द्वारा बनाया जा सकता है?

बिहार राज्य के ऐसे श्रमिक जो असंगठित क्षेत्र की श्रेणी में आते हैं, उन सभी श्रमिकों के द्वारा बिहार लेबर कार्ड बनवाया जा सकता है, इसके अंतर्गत असंगठित क्षेत्र की श्रेणी में आने वाले श्रमिकों की सूची इस प्रकार है:-

  • नर्स
  • वार्डबॉय
  • रेजा
  • कुली
  • नाई
  • प्लंबर
  • आया
  • गार्ड
  • बढ़ई
  • दर्जी
  • मोची
  • नरेगा मजदूर
  • पत्थर तोड़ने वाले मजदूर
  • ईट भट्टे में काम करने वाले मजदूर
  • खेत में काम करने वाले मजदूर
  • फॉल सीलिंग वाले श्रमिक
  • मूर्ति बनाने वाले मजदूर
  • रिक्शा चालक
  • भेलपुरी वाला
  • चाय वाला
  • घर का नौकर नौकरानी
  • ठेले में सामान बेचने वाले
  • सफाई कर्मचारी
  • खाना बनाने वाली बाई
  • पुताई करने वाला पेंटर
  • बिजली वाला
  • ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली
  • टाइल्स वाला
  • मंदिर के पुजारी
  • वेल्डिंग करने वाला
  • खेत में काम करने वाले मजदूर
  • मछुआरा
  • ऑपरेटर
  • सेल्समैन
  • हेल्पर
  • ड्राइवर
  • ऑटो रिक्शा चलाने वाला
  • सभी पशुपालक
  • डेरी वाले आदि

बिहार लेबर कार्ड की स्थिति चेक करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको Bihar Labour Card List चेक करने के लिए बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लेबर रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
  • यहां आपको व्यूव रजिस्ट्रेशन स्टेटस के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको मांगी गई जानकारी को दर्ज कर देना है, आपको बिहार लेबर कार्ड डाउनलोड करने के लिए श्रमिक के आधार कार्ड के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आपको पंजीकृत मोबाइल नंबर से आधार कार्ड नंबर डालकर शो के विकल्प पर क्लिक कर देना है, अब आपके सामने बिहार लेबर कार्ड की स्थिति प्रदर्शित हो जाएगी।
  • अब आप इस बात की जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आपका लेबर कार्ड फॉर्म रिजेक्ट हुआ या अप्प्रुल हुआ है, इस प्रक्रिया का पालन करके आप बिहार लेबर कार्ड की स्थिति चेक कर सकते है।

बिहार लेबर कार्ड लिस्ट 2023 को चेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले बिहार लेबर कार्ड लिस्ट चेक करने के लिए आपको बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लेबर रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा, इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको जिले के नाम का चयन करके क्षेत्र के प्रकार का चयन करना होगा उसके बाद आपको नीचे तहसील और ग्राम पंचायत का नाम दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा, इसके बाद आपके सामने बिहार लेबर कार्ड लिस्ट 2023 आ जाएगी।
  • आप इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं, इस प्रोसेस को फॉलो करके आप आसानी से बिहार लेबर कार्ड लिस्ट चेक कर सकते हैं।

Leave a Comment

Join Telegram