Sarkari Job, Sarkari Result, Sarkari result up, Sarkari Exam

25 April 2019 Current Affairs

25 April 2019 Current Affairs

25 April 2019 Current Affairs


प्रश्न 1. निम्न में से किस भारतीय बॉक्सर ने एशियाई चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच कर लगातार चार पदक जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज बने?
[क] शिवा थापा
[ख] विकास कृष्णन यादव
[ग] सर्जुबाला देवी
[घ] देवेन्द्रो सिंह

सही उत्तर देखे
उत्तर: शिवा थापा – असम के 25 वर्षीय मुक्केबाज शिवा थापा ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मैडल हासिल किया इन्होने लाइटवेट (60 किग्रा) वर्ग के एकतरफा मुकाबले में थाइलैंड के रुजाकर्न जुनत्रोंग को 5-0 से करारी शिकस्त दी और इस प्रतियोगिता में लगातार चार पदक जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज बने।

प्रश्न 2. PREPONDERATE (VERB) (प्रभुत्व रखना) शब्द का सही Antonyms शब्द बताएं?
[क] yellow, pose
[ख] dictate, overrule
[ग] follow, lose
[घ] borrow, nose

सही उत्तर देखे
उत्तर: follow, lose – PREPONDERATE (VERB) (प्रभुत्व रखना) शब्द का सही Antonyms शब्द follow, lose हैं|

प्रश्न 3. इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) द्वारा जारी कैंसर प्रिपेरेडनेस इंडेक्स (आईसीपी) में भारत 28 देशों में कौनसे स्थान पर है?
[क] 19 वें
[ख] 11 वें
[ग] 10 वें
[घ] 16 वें

सही उत्तर देखे
उत्तर: 19वें – इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) द्वारा जारी कैंसर प्रिपेरेडनेस इंडेक्स (आईसीपी) में भारत 28 देशों में 19 वें स्थान पर है|

प्रश्न 4. भारत और किस देश की नौसेना ने हिंद महासागर में संयुक्त पनडुब्बी रोधी युद्धाभ्यास किया है।
[क] जापान
[ख] रूस
[ग] चीन
[घ] अमेरिका

सही उत्तर देखे
उत्तर: अमेरिका – भारत और अमेरिका की नौसेना ने हिंद महासागर में संयुक्त युद्धाभ्यास किया, यह पनडुब्बी रोधी युद्धाभ्यास हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सक्रियता के मद्देनजर आयोजित किया गया।

प्रश्न 5. ऊर्जा और सतत विकास की चुनौतियां दूर करने के लिए ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान (टेरी) और किस प्रौद्योगिकी संस्थान ने एक सहमति करार पर हस्ताक्षर किए।
[क] भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की
[ख] भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खरगपुर
[ग] भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर
[घ] भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) इंदौर

सही उत्तर देखे
उत्तर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की – इसके तहत उर्जा, जल प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन समेत विभिन्न क्षेत्रों में दोनो मिलकर काम करेंगे|

प्रश्न 6. मद्रास के एस मुथैया का हाल ही में 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया वे किस क्षेत्र से संबधित थे?
[क] लेखक-पत्रकार
[ख] गणितीय
[ग] वैज्ञानिक
[घ] राजनेता

सही उत्तर देखे
उत्तर: लेखक-पत्रकार – एस मुथैया एक लेखक-पत्रकार थे जिनका निधन 89 वर्ष की आयु में हुआ है|

प्रश्न 7. ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने कहाँ अपना एक और डेटा सेंटर स्थापित किया है?
[क] गोवा
[ख] दिल्ली
[ग] हैदराबाद
[घ] पणजी

सही उत्तर देखे
उत्तर: हैदराबाद – फ्लिपकार्ट एक बहुत बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी है जिसने हैदराबाद में अपने डेटा सेंटर की शुरुआत की यह शुरुआत फ्लिपकार्ट ने अपने तकनीकी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए तेलंगाना में निवेश की घोषणा की, यह देश में फ्लिपकार्ट का दूसरा और तेलंगाना में पहला डेटा सेंटर है।

प्रश्न 8. झूलन गोस्वामी जिनकों कलकत्ता खेल पत्रकार क्लब के वार्षिक पुरस्कारों में साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, झूलन गोस्वामी किस खेल जगत से संबधित हैं?
[क] फूटबाल
[ख] क्रिकेट
[ग] कबड्डी
[घ] बॉक्सिंग

सही उत्तर देखे
उत्तर: क्रिकेट – झूलन गोस्वामी भारतीय महिला टीम की स्टार तेज गेंदबाज हैं जिनको सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार, कलकत्ता खेल पत्रकार क्लब द्वारा सम्मानित किया जायेगा|

प्रश्न 9. निम्न में से किस बैंक ने एनएचबी, नाबार्ड में अपनी पूरी हिस्सेदारी सरकार को बेची?
[क] रिजर्व बैंक ने
[ख] स्टेट बैंक ने
[ग] पंजाब नेशनल बैंक ने
[घ] आईसीआईसीआई बैंक ने

सही उत्तर देखे
उत्तर: रिजर्व बैंक ने – रिजर्व बैंक द्वारा 24 अप्रैल 2019 को जारी एक वक्तव्य में कहा कि केन्द्रीय बैंक ने एनएचबी में अपनी पूरी हिस्सेदारी 19 मार्च को और नाबार्ड की हिस्सेदारी 26 फरवरी को सरकार को बेच दी ‘‘इसके साथ ही इन दोनों वित्तीय संस्थानों में सरकार की हिस्सेदारी 100 प्रतिशत हो गई।’’

प्रश्न 10. ABSOLUTE (ADJECTIVE): (अपरिमित) शब्द का सही Synonyms शब्द शब्द बताएं?
[क] infinite, unlimited
[ख] sounded, pimited
[ग] violence, bimited
[घ] qounded, simited

सही उत्तर देखे
उत्तर: infinite, unlimited – ABSOLUTE (ADJECTIVE): (अपरिमित) शब्द का सही Antonyms शब्द infinite, unlimited हैं|

25 April 2019 Current Affairs


Leave a Comment

Join Telegram